फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी के बीच दौड़कर पार किए हामटा और रोहतांग दर्रा

Mon, 07 Sep 2020 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
किरण डिसूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले किरण डिसूजा ने ऑक्सीजन की कमी के बीच मनाली से 19 घंटे में 126 किलोमीटर दौड़कर 4290 मीटर ऊंचाई पर स्थित हामटा और 3978 मीटर ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पार किया। किरण डिसूजा ने चार सितंबर की रात 12 बजे मनाली के माल रोड से दौड़ शुरू की। प्रीणी, सेथन और हामटा दर्रा पार कर लाहौल-स्पीति के छतडू होते हुए रोहतांग दर्रा से वापस मनाली पहुंचे।

विज्ञापन


इस उपलब्धि और सफर को मनाली प्रशासन ने अपनी आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में डिसूजा ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से मनाली के नसोगी गांव में रह रहे हैं। वह विदेश में भी अनेक प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। किरण ने बताया कि इस सफर को पूरा करने में उनके साथ अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान के दो प्रशिक्षक भी थे। जहां पर लोगों को सांस लेना मुश्किल होता है, वहीं हामटा और रोहतांग दर्रा उन्होंने दौड़कर पार किया।

हामटा दर्रा पार करने में 4 से 5 घंटे लगे और सांस लेने की समस्या आने पर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उनकी उपलब्धि पर जल्द ही फिल्म रिलीज होगी। पांच सितंबर को शाम करीब सात बजे मनाली पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने किरण का स्वागत किया। उधर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने फेसबुक में लिखा कि द रनिंग मैन किरण डिसूजा ने मनाली-हामटा, छतडू, रोहतांग होकर मनाली तक 126 किलोमीटर की दूरी 19 घंटे में पूरी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें