फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल : सोलन में तैनात रहे आईएएस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच के आदेश

Sun, 18 Jul 2021 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पिछले दो माह में यह तीसरा बड़ा मामला है, जिसमें बड़े स्तर के अधिकारी पर यौन व मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी पर सोलन जिले में तैनात एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप लगने के बाद राज्य सरकार ने अधिकारी का तबादला कर शिमला में एक विभाग का निदेशक लगा दिया है। साथ ही उपायुक्त सोलन ने मामले की जांच के लिए एडीए सोलन की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अधिकारी पर आरोप है कि वह पद पर रहते हए एक महिला कर्मी का उत्पीड़न करने, उसे निजी व एकांत जगहों पर बुलाने के लिए दबाव बनाते थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद सोलन प्रशासन ने इसकी जानकारी सरकार को दे दी। माना जा रहा है कि इस जांच में अगर आरोप सही पाए गए तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

इस मामले के साथ ही पिछले दो माह में यह तीसरा बड़ा मामला है, जिसमें बड़े स्तर के अधिकारी पर यौन व मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मई में एडिशनल एसपी प्रवीर ठाकुर पर एक महिला हेड कांस्टेबल ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


इस मामले में कमेटी की जांच के साथ ही शिमला के महिला थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इसके अलावा आईजीएमसी अस्पताल की एक महिला कर्मी की शिकायत पर उसी अस्पताल के दो वरिष्ठ डॉक्टरों के खिलाफ भी लैंगिक उत्पीड़न के आरोप के तहत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें