फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की सलाह: फलदार पौधों के नए बगीचे विकसित करने का सही समय

Sun, 26 Dec 2021 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बागवान अगर नए बगीचे विकसित करना चाहते हैं तो सही आकार के गड्ढे बनाएं। पौधे से पौधे की दूरी 25 से 30 फीट की रखें। प्रत्येक गड्ढे की नीचे की मिट्टी एक तरफ और शेष मिट्टी दूसरी तरफ रखें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागवानों के लिए फलदार पेड़ों के नए बगीचे विकसित करने का सही समय है। बागवान मार्च तक फलदार पेड़ों के बगीचे विकसित कर पाएंगे और यह कार्य करते समय बागवानी विशेषज्ञों की राय जरूर लें। ताकि बगीचों को विकसित करने में कोई परेशानी न उठानी पड़े। बागवानी वैज्ञानिकों की सलाह लेकर ही नए बगीचे तैयार करें, तभी फलों की अच्छी पैदावार ली जा सकेगी।

विज्ञापन


बगीचे तैयार करते समय सेब और अन्य फलों के पौधों का सही चयन करके ही लगाएं। फलदार पौधों को लगाने से पहले उचित दूरी पर सही माप के गड्ढे  तैयार कर पौधों का सही उपचार करके बगीचे विकसित करें। बगीचे तैयार करने से पहले बागवानी विशेषज्ञों की राय लेकर गड्ढे खोदकर सही तरीके से नए पौधों को लगाएं। अन्यथा फलदार पौधों को बीमारियां और कीट तबाह कर सकते हैं। 

सही आकार के गड्ढे बनाएं
बागवान अगर नए बगीचे विकसित करना चाहते हैं तो सही आकार के गड्ढे बनाएं। पौधे से पौधे की दूरी 25 से 30 फीट की रखें। प्रत्येक गड्ढे की नीचे की मिट्टी एक तरफ और शेष मिट्टी दूसरी तरफ रखें। इस मिट्टी में उपयुक्त मात्रा में गोबर की गली सड़ी खाद मिला दें। गड्ढे की ऊपर की मिट्टी नीचे और नीचे की मिट्टी ऊपर भर लें और उपचार किए नए पौधे लगा लें। 
विज्ञापन


बागवानी विशेषज्ञ डा. एसपी भारद्वाज कहते हैं कि मार्च तक फलदार पौधे लगाकर नए बगीचे विकसित करने का उचित समय है। किस क्षेत्र में कौन सी किस्म के फलदार पौधे लगाए जा सकते हैं, यह विशेषज्ञों से राय लेकर ही बगीचे विकसित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें