फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सरकार ने एक माह में वितरित किया रिकॉर्ड 1,226 करोड़ का मुआवजा

Mon, 03 Apr 2023 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उपायुक्त हमीरपुर ने 182 करोड़, उपायुक्त मंडी ने 242 करोड़, उपायुक्त शिमला ने 170 करोड़ और उपायुक्त चंबा ने 7 करोड़ की मुआवजा लोगों को दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में विभिन्न राजमार्गों के विकास और विस्तार से राज्य की आर्थिकी को बढ़ावा मिल रहा है। एक माह में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत राजमार्गों के निर्माण एवं विस्तारीकरण के लिए भू-अधिग्रहण मुआवजे के रूप में लोगों को रिकॉर्ड 1,226 करोड़ की धनराशि दी गई है।

विज्ञापन


उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से इस अवधि के दौरान 593 करोड़, उपायुक्त हमीरपुर ने 182 करोड़, उपायुक्त सोलन ने 32 करोड़, उपायुक्त मंडी ने 242 करोड़, उपायुक्त शिमला ने 170 करोड़ और उपायुक्त चंबा ने 7 करोड़ की मुआवजा लोगों को दिया है।

भू-अधिग्रहण मुआवजा राशि प्रदान करने के ये मामले अरसे से लंबित थे। सरकार ने इन मामलों को निपटाने में तत्परता से कार्य करते हुए लोगों को राहत प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें