पार्टी सदस्यता लेने से पहले संबंधित सदस्य को सदस्यता फार्म भरने के साथ ही आधार नंबर और फोन नंबर भी देना होगा ताकि फर्जी सदस्य बनने से रोके जा सकें। हाईकमान इस व्यवस्था के बाद पता लगा सकेगा कि प्रदेश में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या कितनी है।
हिमाचल कांग्रेस में अब फर्जी तरीके से सक्रिय सदस्य नहीं बन सकेंगे। हाईकमान ने पार्टी सदस्य बनाने के लिए फूलप्रूफ प्रणाली अपनाने के फरमान जारी किए हैं। प्रदेश कांग्रेस का सदस्य बनाने से पहले व्यक्ति का आधार फार्म में दर्ज करना अनिवार्य होगा। तभी पार्टी सदस्यता दिलाई जा सकेगी। प्रदेश कांग्रेस का सदस्य बनने के बाद हाईकमान पार्टी के सभी सदस्यों की सत्यता की छानबीन भी करेगा।
विज्ञापन
इससे पहले वर्ष 2012 में पार्टी सदस्यता अभियान चलाया गया था और उस समय प्रदेश कांग्रेस के सदस्यों की संख्या करीब दो लाख तक थी। वर्ष 2012 में पार्टी सदस्यों को सिर्फ नाम और पता लिखकर सदस्यता दे दी जाती थी और साथ में शुल्क भी लिया जाता था। इस बार पार्टी सदस्यता लेने से पहले संबंधित सदस्य को सदस्यता फार्म भरने के साथ ही आधार नंबर और फोन नंबर भी देना होगा ताकि फर्जी सदस्य बनने से रोके जा सकें। हाईकमान इस व्यवस्था के बाद पता लगा सकेगा कि प्रदेश में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या कितनी है।
इससे पहले युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी चलाया गया था और इसमें भी सदस्यों से आधार नंबर और मोबाइल नंबर मांगा गया था। ताकि फर्जी सदस्य न बनाए जा सकें। अब प्रदेश कांग्रेस ने सदस्य बनाने के लिए यही व्यवस्था कर दी है। हाईकमान यह भी देखेगा कि सदस्यों के आधार नंबर सही है या नहीं। इसके बाद पार्टी सदस्यता दी जाएगी। पार्टी का सदस्यता अभियान मार्च 2022 तक चलेगा।