भाजपा के एक पूर्व नेता ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी का सोशल मीडिया में फोटो शेयर करते हुए कहा, भाजपा संगठन के लोगों को शर्म आनी चाहिए जो ऐसे व्यक्तियों को सिंघम बताते हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान भुंतर में एसपी कुल्लू और मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के बीच हुई मारपीट मामले में राजनीति शुरू हो गई है। इस घटना को लेकर भाजपा भी दो धड़ों में बंट गई है। एक धड़ा सीएम के पीएसओ तो दूसरा पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के समर्थन में आ गया है। कांग्रेस एसपी के बचाव में सरकार का घेराव करने में लग गई है।
विज्ञापन
भाजपा के एक पूर्व नेता ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी का सोशल मीडिया में फोटो शेयर करते हुए कहा, भाजपा संगठन के लोगों को शर्म आनी चाहिए जो ऐसे व्यक्तियों को सिंघम बताते हैं। भाजपा के युवा नेता ने लिखा है कि जब सदर कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के मामले में भाजपा गौरव सिंह के पक्ष में खड़ी थी। अब गलती को क्यों स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
कई भाजपा नेताओं ने एसपी कुल्लू के चांटा मारने को गलत बताया, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को भुनाने में जुट गई है। कांग्रेस नशे के खिलाफ शानदार काम करने वाले एसपी गौरव सिंह को सही बता रही है। कई सामाजिक संगठन भी एसपी के समर्थन में आ गए हैं। सहभागिता हमारी और आपकी टीम के संयोजक बीजू ने कहा कि वह एसपी गौरव सिंह के साथ हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर एसपी के समर्थन में अपनी बात रखी जाएगी। एसपी रहते गौरव सिंह ने जो काम किया है। शायद ही इससे पहले रहे पुलिस अधिकारियों ने किया हो। उधर, दो पुलिस अधिकारियों के बीच हुए मारपीट मामले की सोशल मीडिया में भी किरकिरी हो रही है।