फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सेवाएं देंगी डॉ. निधि

Fri, 25 Jun 2021 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

डॉ. निधि ने सफलता का श्रेय परिवार को दिया है। डॉ. निधि ने एमबीबीएस की डिग्री इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से की है। एमडी और डीएम पीजीआई से की है।
विज्ञापन
डॉ. निधि चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला की रहने वाली डॉ. निधि चौहान जो नार्थ इंडिया की पहली एमडी शिशु मनोचिकित्सक हैं, उनका चयन पीजीआई में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर हुआ है। यह पीजीआई में साइकेट्रिक विभाग में अपनी सेवाएं देंगी। इस सफलता से इन्होंने जिला शिमला के साथ साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। डॉ. निधि ने एमबीबीएस की डिग्री इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से की है। 

विज्ञापन


इसके अलावा एमडी और डीएम पीजीआई से की है। मौजूदा समय में यह मेडिकल कालेज चंडीगढ़ सेक्टर 32 में कार्यरत हैं। कोटगढ़ के कंडा गांव के रहने वाले इनके पति डॉ. राजीव चौहान पीजीआई में बतौर कंसलटेंट कई सालों से तैनात हैं। हिमाचल से पीजीआई जाने वाले मरीजों की सेवा के लिए यह दंपती रात दिन खड़ा रहता है। 

जिनका पीजीआई में कोई नहीं ऐसे मरीजों की यह डॉक्टर दंपती हर संभव मदद करता है। मौजूदा समय में प्रदेश सरकार के कई मंत्री तक डॉ. राजीव चौहान की पीजीआई में आम मरीजों की सेवाओं को लेकर प्रंशस्ति पत्र जारी कर चुके हैं। डॉ. राजीव आईजीएमसी शिमला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और यहां रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉ. निधि ने कहा कि सफलता का श्रेय परिवार को देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें