प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के 75 फीसदी स्टाफ को अब फील्ड में सेवाएं देनी होगी। ओपीडी और मरीजों के ऑपरेशन करने के लिए 25 फीसदी डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ अस्पतालों व कार्यालय में रहेगा। एमबीबीएस डॉक्टरों के साथ सीनियर डॉक्टर भी फील्ड में जाकर कोरोना आइसोलेट मरीजों की घर पर जांच करेंगे। प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के 75 फीसदी स्टाफ को अब फील्ड में सेवाएं देनी होगी। ओपीडी और मरीजों के ऑपरेशन करने के लिए 25 फीसदी डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ अस्पतालों व कार्यालय में रहेगा। एमबीबीएस डॉक्टरों के साथ सीनियर डॉक्टर भी फील्ड में जाकर कोरोना आइसोलेट मरीजों की घर पर जांच करेंगे। प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। 6 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज घरों में आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
कोरोना पर काबू पाने और व्यवस्था जांचने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री फील्ड में उतर गए हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार से प्रभावित जिलों का दौरा शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी भी उनके साथ फील्ड में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर तैयार कर सरकार को भेजें। विशेष परिस्थितियों में ही स्वास्थ्य कर्मियों को छुट्टी मिलेगी।
7.5 हजार सक्रिय मामले
प्रदेश में 7.5 हजार कोरोना के सक्रिय मामले हैं। इनमें से 1500 के करीब मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जबकि अन्य घरों में आइसोलेट हैं। इसी तरह प्रदेश में अब तक 1175 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी 1.9 फीसदी डेथ रेट है जबकि बीते एक महीने में यह 1.6 फीसदी था। रिकवरी रेट भी 94 फीसदी से घटकर 88 फीसदी तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग का 75 फीसदी स्टाफ फील्ड में सेवाएं देगा। प्रदेश में ओपीडी और ऑपरेशन प्रभावित नहीं होंगे। ऐसे डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को अस्पतालों में ही रखा जाएगा। - अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव