फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में घर, अन्य स्थान पर ऑक्सीजन सिलिंडर स्टोर करने पर लगाया प्रतिबंध

Sat, 01 May 2021 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
डीसी ऊना राघव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला ऊना प्रशासन ने घर या किसी अन्य स्थान पर ऑक्सीजन सिलिंडर स्टोर करने पर रोक लगा दी है। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि बिना किसी ठोस वजह कहीं भी रखे गए सभी ऑक्सीजन सिलिंडर रविवार तक संबंधित एसडीएम के पास जमा करने होंगे। ऐसा न करने पर सिलिंडर जब्त किए जाएंगे। अगर डीलर ने ऑक्सीजन सिलिंडर किसी व्यक्ति को दिए हैं, तो वह उन्हें वापस लेकर एसडीएम के पास जमा करवाएं।

विज्ञापन


कहा कि जिला प्रशासन की अनुमति के बिना ऑक्सीजन सिलिंडरों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अनुमति के लिए एडीसी ऊना के पास आवेदन करना होगा। मेडिकल उद्देश्य की ऑक्सीजन तथा सिलिंडर की रिफिलिंग को प्राथमिकता देनी होगी। सभी फिलिंग स्टेशन, प्लांट तथा गैर मेडिकल उद्देश्य के लिए ऑक्सीजन तथा सिलिंडर इस्तेमाल करने वालों को जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर दिए जा रहे निर्देशों की अनुपालना करनी होगी।

डीसी ने कहा कि आने वाले दिनों की चुनौतियों को देखते हुए नगर पंचायत गगरेट में ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए जिला स्तरीय वेयरहाउस स्थापित किया जा रहा है। इसका नियंत्रण एसडीएम गगरेट के अधीन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें