फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर सड़कों का निर्माण किया तो केंद्र से मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Mon, 07 Dec 2020 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में तय समय में सड़कों का निर्माण किया तो केंद्र सरकार अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देगी। इस बारे में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हिमाचल सरकार को पत्र भेजा है। अप्रैल से दिसंबर तक लक्षित लंबाई को पूरा करने पर 20 प्रतिशत और इसी अवधि में सड़क निर्माण में नई तकनीक का इस्तेमाल किया तो 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

विज्ञापन


यह पत्र उप सचिव केएम सिंह की ओर से प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव लोक निर्माण को भेजा गया है। प्रदेश में अप्रैल से दिसंबर के बीच लक्ष्य लक्षित लंबाई का टारगेट पूरा करने पर 20 प्रतिशत और इसी अवधि में नई तकनीक से लक्षित लंबाई का निर्माण करने पर 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

सड़कों की मरम्मत तय अवधि में करने पर 10 प्रतिशत, संतोषजनक कार्य वाले कामों में सुधार पर 15 प्रतिशत, तीन सालों का सड़कों की मरम्मत का निर्माण असंतोषजनक होने की प्रतिशतता घटने पर 15 फीसदी राशि मिलेगी। अगर रूटीन में मेंटेन किए गए कार्यों का व्यय आगामी वर्ष में 60 प्रतिशत से कम किया जाता है तो 15 प्रतिशत की वैटेज दी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से जिन्होंने पिछले वर्षों में भी प्रोत्साहन राशि प्राप्त की है, वे अगली प्रोत्साहन राशि के लिए भी पात्र होंगे। हालांकि, उन्हें यह तय करना होगा कि उन्हें केंद्रीय और राज्यों के हिस्सों का पूरा धन रिलीज कर दिया है। इसके अलावा 90 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि का पैसा भी इस्तेमाल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें