हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत एक गांव में युवक और युवती के बीच बहस और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उस स्थान पर आर्मी की भर्ती की ट्रेनिंग के लिए संभवत: युवक-युवतियां एकत्र थे।
इसी दौरान एक युवक और युवती में किसी बात को लेकर बहस और फिर मारपीट हो गई। वीडियो में युवती कह रही है कि उसने मुझे क्यों मारा। इसी दौरान एक युवक उसके साथ फिर मारपीट करने लगता है। जिस कारण अन्य लोगों को बीच बचाव के लिए आना पड़ता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया है। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि दोनों पार्टियों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया था। दोनों में आपसी समझौता हो गया है।