फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी: मंदिर बंद रखने पर भड़के 'देवता', बोले- पट नहीं खोले तो भुगतने पड़ेंगे परिणाम

Mon, 03 May 2021 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच मंदिरों को बंद रखने का सरकार का फैसला देवी-देवताओं को मंजूर नहीं है। मंदिर बंद रखने के सरकार के फैसले से नाराज बेंची पंचायत के मालीपथर के देवता शेला ब्रह्मा सोमवार को डीसी कुल्लू के दरबार पहुंच गए। उन्होंने सरकार और प्रशासन के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई। देवता को देखकर वहां मौजूद प्रशासन के अधिकारियों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
उपायुक्त के द्वार पहुंचे देवता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच मंदिरों को बंद रखने का सरकार का फैसला देवी-देवताओं को मंजूर नहीं है। मंदिर बंद रखने के सरकार के फैसले से नाराज बेंची पंचायत के मालीपथर के देवता शेला ब्रह्मा सोमवार को डीसी कुल्लू के दरबार पहुंच गए। उन्होंने सरकार और प्रशासन के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई। देवता को देखकर वहां मौजूद प्रशासन के अधिकारियों के होश उड़ गए। 

विज्ञापन

प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर डॉ. अमित गुलेरिया देवता के समक्ष खड़े हुए। देवता को मनाने के लिए करीब आधा घंटे तक अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान देवता ने गूर के माध्यम से सख्त लहजे में कहा कि कोरोना में देवी-देवता के मंदिर बंद नहीं होने चाहिए। गूर के माध्यम से चेताया कि अगर मंदिर बंद रहे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा। यह भी कहा कि कोरोना महामारी को सभी देवी-देवता दूर करेंगे। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। 

देवता शेला ब्रह्मा ने कहा कि वह दशहरा में आना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें जगह दी जाए। देवता के कारदार रण सिंह ने कहा कि मंदिर बंद होने से देवता नाराज हो गए हैं। इसलिए देवता नाराजगी जताने के लिए उपायुक्त के पास पहुंचे। एसडीएस सदर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि कोरोना काल में मंदिर बंद रखने से नाराज देवता उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। देवता ने गूर के माध्यम से अपनी बात रखी है। देवता को दशहरा उत्सव को लेकर आश्वस्त किया है। देवता ने दशहरे में रघुनाथ की चाकरी करने की इच्छा जताई है। दशहरे में आने पर उचित जगह मुहैया करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें