फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: चंबा के गरोला में नाले में मिलीं देवी-देवताओं की एक दर्जन मूर्तियां

Wed, 30 Nov 2022 06:06 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)

सार

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के गरोला में पन विद्युत परियोजना के एडिट-5 के पास घरटेली नाले में देवी-देवताओं की एक दर्जन मूर्तियां मिली हैं। नाले में एक बड़े पत्थर की शिला के नीचे ये मूर्तियां लाल कपड़े में रखी हुई थीं। सभी मूर्तियां पीतल और तांबे की हैं और मुरादाबाद के धातु कारोबारियों की ओर से बनाई लग रही हैं। 
विज्ञापन
लाल पोटली में बंधी मिली तांबे की मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के गरोला में पन विद्युत परियोजना के एडिट-5 के पास घरटेली नाले में देवी-देवताओं की एक दर्जन मूर्तियां मिली हैं। नाले में एक बड़े पत्थर की शिला के नीचे ये मूर्तियां लाल कपड़े में रखी हुई थीं। सभी मूर्तियां पीतल और तांबे की हैं और मुरादाबाद के धातु कारोबारियों की ओर से बनाई लग रही हैं। सूचना मिलते ही भरमौर प्रशासन ने पुलिस विभाग को आदेश देकर इस संदर्भ में जानकारी जुटाने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ नाले में जाकर मूर्तियों को निकाला और इस बारे में पुरातत्व विभाग को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मूर्तियों को भरमौर थाने में रखा है और पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं ये मूर्तियां चुराई हुई तो नहीं हैं।  जानकारी के मुताबिक कुठेड़ जलविद्युत परियोजना के कामगारों ने बुधवार अल सुबह साइट के साथ बहने वाले घरटेली नाले में इन मूर्तियों को देखा। इनमें विष्णु भगवान, शेरां वाली माता और लक्ष्मी माता सहित अन्य देवताओं की मूर्तियां शामिल हैं। ग्राम पंचायत के प्रधान लवली कुमार, उप प्रधान शिव कुमार ने बताया कि परियोजना के कामगारों ने इन मूर्तियों को देखने के बाद इसकी जानकारी पंचायत को दी। इसके बाद भरमौर प्रशासन को सूचित कर दिया। 

घरों में पूजा-अर्चना के लिए रखी जाती हैं यह मूर्तियां 
भूरि सिंह संग्रहालय चंबा केे वरिष्ठ तकनीकी सहायक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घरटेली नाले में लाल पकड़े में बंधी मिली मूर्तियां नई हैं। यह मुरादाबाद मेटल क्राफ्ट के तहत बनी प्रतीत हो रही है। इन्हें घरों में पूजा-अर्चना के लिए रखा जाता है। 
विज्ञापन


भरमौर थाने में सुरक्षित रखीं मूर्तियां : असीम  
उपमंडल अधिकारी भरमौर असीम सूद ने कहा कि गरोला में मूर्तियां मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। मूर्तियां भरमौर थाने में सुरक्षित रखी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें