फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- किसानों की आर्थिकी सुधारने को विधायक निधि में लगा सकते हैं कट

Tue, 26 Aug 2025 11:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

किसानों-बागवानों को ट्रैक्टर व अन्य उपकरणों में मिलने वाली सब्सिडी में कई डीलरों की मौज लगी है। ये किसानों और बागवानों के फॉर्म भरते हैं। किसानों के पास सब्सिडी के बाद भी शेष पैसा नहीं होता है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि किसानों और बागवानों की आर्थिकी सुधारने के लिए विधायकों की निधि में अगर कट लगाना पड़े तो लगाऊंगा। किसानों-बागवानों को ट्रैक्टर व अन्य उपकरणों में मिलने वाली सब्सिडी में कई डीलरों की मौज लगी है। ये किसानों और बागवानों के फॉर्म भरते हैं। किसानों के पास सब्सिडी के बाद भी शेष पैसा नहीं होता है। किसान इनके झांसे में आ जाते हैं। ट्रैक्टर किसानों के नाम पर होता है। चला कोई ओर ही होता है। यह मामला उनके ध्यान में आया है। किसान अपनी मर्जी से प्राकृतिक खेती करने के लिए बीज खरीदें। सरकार इसका पैसा देगी।

विज्ञापन


सेब की पैदावार भी प्राकृतिक तरीके से होगी। उन्होंने विधायकों को भी प्राकृतिक खेती की सलाह दी। उन्होंने यह जानकारी भाजपा विधायक जीतराम कटवाल की ओर से प्राकृतिक खेती को लेकर लाई गई चर्चा के जवाब में दी। सीएम ने कहा कि किसानों की फसल जंगली जानवर खा रहे हैं। इसके लिए जालीदार बाड़ लगाई जाएगी। वह दिन दूर नहीं, जब किसानों के हाथ में हर महीने 25 से 30 हजार रुपये आएंगे। युवा बाहरी राज्यों की कंपनियों में नौकरी नहीं करेगा। आने वाले समय में चार मेडिकल कॉलेजों में एम्स की तर्ज पर डॉक्टर सेवाएं देंगे।

विधायक कटवाल बोले-प्राकृतिक खेती से कितना उत्पादन, कितनी बिक्री
हिमाचल में प्राकृतिक खेती को लेकर भाजपा और कांग्रेस विधायकों ने अपने अपने सुझाव दिए। भाजपा विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि विधानसभा में प्राकृतिक खेती को लेकर नियम 130 के तहत चर्चा लाई गई। कटवाल ने कहा कि प्रदेश में 5.47 लाख हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती की जा रही है। अभी तक 52 करोड़ खर्च हो चुका है। अभी तक कितना उत्पादन हुआ और कितनी बिक्री हुई, यह देखने वाली बात है। फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। चुराह से भाजपा विधायक हंसराज ने कहा कि 39 हजार प्रदेश में कैंसर के मरीज हो गए हैं। बड़सर से भाजपा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि खेतीबाड़ी केवल गरीब कर रहा है। नौकरी पेशा और सेवानिवृत्त तो केवल शौक के लिए खेती कर रहे हैं। 
विज्ञापन

पशु ही नहीं पालेंगे तो प्राकृतिक खेती कहां से होगी... 
बैजनाथ से कांग्रेस विधायक किशोरी लाल ने कहा कि जब पशु ही नहीं पालेंगे तो प्राकृतिक खेती कहां से होगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। कांग्रेस विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए खेतों को सड़कों से जोड़ने की आवश्यकता है। भाजपा विधायक दलीप ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों को सम्मानित करना चाहिए। किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल सरकार प्राकृतिक खेती के न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने वाली सरकार है। भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने चर्चा में बेसहारा पशु की ओर से फसलों को पहुंचाएं जा रहे नुकसान की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें