फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: युवाओं की मजबूत हड्डियों को बेजान बना रहा सोडा, शीतपेय

Thu, 05 Aug 2021 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

युवाओं में पार्टियों में कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करना फैशन बन गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए भी युवा शीतपेय और सोडा का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोडा और शीतपेय पीने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। खासकर युवाओं के लिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने युवाओं को शीतपेय का सेवन कम करने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि सोडा और शीतपेय से हड्डियां कमजोर हो रही हैं। सोडा और शीतपेय में फास्फोरस घुला होता है। जब इसके पीया जाता है तो फास्फोरस हड्डियों में पहुंचकर कैल्शियम से मिल जाता है और हड्डियों में मौजूद कैल्शियम को बाहर निकालना शुरू कर देता है। 

विज्ञापन


कैल्शियम बाहर आने से हड्डियां कमजोर होने लग जाती हैं। चंबा जिले में युवा इसका शिकार हो रहे हैं। रोजाना हड्डी रोग ओपीडी में 15 से 20 युवा इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें ये लक्षण पाए जाते हैं। 12 से 25 वर्ष की आयु वाले युवाओं में यह बीमारी ज्यादा पाई जा रही है। 

शादी, स्कूल और कॉलेज समारोह में सोडा और शीतपेय का जमकर इस्तेमाल होता है। युवाओं में पार्टियों में कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करना फैशन बन गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए भी युवा शीतपेय और सोडा का प्रयोग करते हैं। इसकी वजह से युवा हड्डी संबंधी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इलाज के लिए आए युवाओं को भविष्य में शीतपेय का कम इस्तेमाल करने की सलाह चिकित्सकों की ओर से दी जा रही है।
विज्ञापन


चंबा मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रो. मानिक सहगल ने बताया कि शीतपेय से हड्डियों में जमा कैल्शियम शरीर से बाहर आना शुरू हो जाता है। इसका असर हड्डियों पर पड़ता है और ये कमजोर होने लगती हैं। युवाओं को सलाह दी जा रही है कि शीतपेय का कम प्रयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें