फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य समेत 17 नेता आप में शामिल, केजरीवाल 23 को भरेंगे चुनावी हुंकार

Wed, 13 Apr 2022 09:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, शिमला/नई दिल्ली

सार

मंडी में रोड शो से हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए ताल ठोक चुके आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब जिला कांगड़ा में चुनावी हुंकार भरेंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के एक के बाद एक झटके झेलने के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने भी भाजपा को झटका दे दिया है। बुधवार को दिल्ली में हिमाचल प्रदेश भाजपा के करीब एक दर्जन नेता आप में शामिल हुए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और हिमाचल प्रदेश पार्टी प्रभारी दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में कसौली के रहने वाले एवं भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य हर्मेल धीमान, कसौली पंचायत समिति सदस्य जगदीश पंवार, कसौली भाजपा मंडल अध्यक्ष देवराज ठाकुर समेत करीब 17 भाजपा नेता आप में शामिल हुए।

विज्ञापन


गौर हो कि इससे पहले आप प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी समेत कई नेताओं को भाजपा झटक चुकी है। जैन ने कहा है कि  धीमान ने आप में सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करने का विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से भाजपा के और नेता जल्द  अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल होने को तैयार हैं। जैन ने बताया कि धीमान इससे पहले भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

केजरीवाल कांगड़ा में 23 को भरेंगे चुनावी हुंकार 
मंडी में रोड शो से हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए ताल ठोक चुके आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब जिला कांगड़ा में चुनावी हुंकार भरेंगे। प्रदेश के सबसे बड़े जिले में केजरीवाल 23 अप्रैल को रैली करेंगे। हालांकि रैली का स्थल अभी तय नहीं हुआ है। रोचक यह है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा का प्रस्तावित दौरा 20 या 22 अप्रैल को होना है।
विज्ञापन


फाइनल तिथि तय होने के बाद नगरोटा बगवां में ठारू से नड्डा का रोड शो होगा और बाद में जनसभा होगी। यहां नड्डा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे और भविष्य का फीडबैक भी लेंगे। आप प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने बताया कि पार्टी की तरफ से जिला कांगड़ा में अरविंद केजरीवाल की जनसभा की तिथि तय हो गई है। स्थान अभी तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें