फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंधी में गिरा छोटा हिमखंड, मनाली-केलांग एनएच एक घंटे रहा बाधित

Sun, 28 Feb 2021 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
हिमखंड गिरने से मनाली-केलांग मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धुंधी में छोटा हिमखंड गिरने से मनाली-केलांग मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। बीआरओ ने सड़क से बर्फ, मलबे और पत्थरों का हटाकर मार्ग को बहाल किया। ताजा हिमपात के बाद शनिवार से बंद वाया अटल टनल रोहतांग मनाली-केलांग मार्ग पर रविवार से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। पर्यटकों को अभी अटल टनल का दीदार करने के लिए इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन


लाहौलवासी अटल टनल से होकर आवाजाही कर सकेंगे। जगह-जगह मलबा और पत्थर गिरने से सफर जोखिम भरा हो गया है। मौसम को देखते हुए एचआरटीसी ने भी बस सेवा फिलहाल बंद कर दी है। स्थिति सामान्य होने के बाद बस सेवा बहाल की जाएगी।

बीआरओ ने सर्दी में भी सड़क बहाल रखकर लाहौल के अलावा पांगी-किलाड़ के लोगों को राहत दी। दारचा के साथ केलांग-उदयपुर मार्ग पर भी वाहन चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि सड़क बहाल हो गई है। जोखिम अभी बरकरार है। उन्होंने कहा कि लोग फोर बाई फोर वाहनों में ही सफर को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन


सोलंगनाला, फातरू पहुंचे सैलानी
अटल टनल राहेतांग सैलानियों के बंद है। ऐसे में रविवार को मौसम खुलने के बाद पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे सैलानियों ने सोलंगनाला, फातरू और अंजनी महादेव का रुख किया। पर्यटकों ने फातरू व अंजनी महादेव में बर्फ का आनंद लिया। सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग भी की।

जलोड़ी दर्रा होकर 24 घंटे बाद दौड़ीं निगम की बसें
बाह्य सराज को जोड़ने वाले हाइवे-305 पर रविवार को बस सेवा शुरू हो गई। 24 घंटे बाद एनएच अथॉरिटी ने सड़क से बर्फ हटाकर आनी-निरमंड के लोगों को राहत दी है। ऐसे में 10280 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा से आने-जाने वालों को पैदल चलने तथा टैक्सियों में भारी-भरकम किराया नहीं देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें