फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: 1,742 युवाओं ने पार किया अग्निवीर भर्ती का पहला पड़ाव

Thu, 13 Oct 2022 04:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन सोलन जिले की नालागढ़, रामशहर तहसील और सिरमौर जिले की ददाहू, हरीपुरधार, नारग, पजीहता और माजरा तहसील से 2,423 अभ्यर्थियों ने भर्ती रैली में भाग लिया।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर में भर्ती रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैली के पहले दिन 1,742 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षण का पड़ाव पार कर लिया है। चिकित्सा जांच में फिट पाए जाने वाले अभ्यर्थियों की जनवरी 2023 में लिखित परीक्षा होगी। वीरवार को भर्ती के दूसरे दिन 2,423 युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए खूब पसीना बहाया। सोलन और सिरमौर जिले के युवाओं ने भर्ती रैली में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


अग्निवीरों की भर्ती 12 अक्तूबर से प्रीथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी रामपुर बुशहर में शुरू हुई। सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि पहले दिन 1,742 अभ्यर्थियों ने भर्ती रैली में भाग लिया। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी चिकित्सा जांच में फिट पाया जाएगा, उनकी लिखित परीक्षा जनवरी 2023 में होगी। जो उम्मीदवार चिकित्सा जांच में अनफिट होगा, उन्हें पुन: जांच के लिए मिलिट्री अस्पताल शिमला या कमांड अस्पताल चंडीगढ़ भेजा जाएगा। 

अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन सोलन जिले की नालागढ़, रामशहर तहसील और सिरमौर जिले की ददाहू, हरीपुरधार, नारग, पजीहता और माजरा तहसील से 2,423 अभ्यर्थियों ने भर्ती रैली में भाग लिया। इन अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच आज होगी। सिरमौर जिले की कमराउ, नाहन, मोहरा, रोनहात और शिलाई तहसील से करीब तीन हजार अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें