बैलेट पेपर की जांच करते हुए पुलिस। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
धर्मपुर क्षेत्र में कूड़े में मिले मुहर लगे मतपत्रों के मामले में दोषी अधिकारी को चार्जशीट किया जाएगा। इस मामले में पुलिस और प्रशासन के स्तर पर दो अलग-अलग छानबीन चल रही है। हालांकि, अभी जांच अधिकारी ने उपायुक्त को मामले की रिपोर्ट नहीं सौंपी है। रिपोर्ट मिलने के बाद चुनाव अधिकारियों पर इसकी गाज गिर सकती है।
जानकारी के अनुसार प्रशासनिक जांच के लिए एडीसी सोलन अनुराग चंद्र को जिम्मा सौंपा है। उन्हें इस जांच के लिए दो दिन का समय दिया गया है। बुधवार को इसकी रिपोर्ट सौंपी जानी थी, लेकिन जांच पूरी न होने पर इसके समय को बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने प्रशासन से उन सभी लोगों का रिकार्ड मांगा है, जिन्होंने मतगणना केंद्र पर अपनी ड्यूटी दी है।
वहीं पोलिंग स्टेशन पर ड्यूटी देने वाले अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, एडीसी सोलन अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपी जाएगी।