फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानों के आढ़तियों के पास फंसे करोड़ों रुपये, चार साल से नहीं हुआ भुगतान

Wed, 16 Jun 2021 02:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कोटखाई के प्रगतिशील बागवान प्रताप चौहान कहते हैं कि उनके क्षेत्र के कई बागवानों को दो लाख से लेकर आठ लाख तक का भुगतान सेब बेचने के बाद नहीं हुआ है। उनकी भी सेब की करीब आठ लाख की राशि फंसी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के बागवानों का प्रदेश की मंडियों में बेचे सेब का करोड़ों रुपये का भुगतान फंसा हुआ है। सेब बेचने के बाद चार साल से बागवानों को इस धनराशि का भुगतान नहीं हो पाया है। सेब सीजन के रफ्तार पकड़ने से पहले ही यह मामला गरमाने लगा है।  भुगतान न मिलने से परेशान बागवान सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में आढ़तियों के साथ-साथ लदानियों का पंजीकरण भी भुगतान की सख्त शर्तों के साथ सुनिश्चित किया जाए। 

विज्ञापन


बागवानों के बिके सेब की धनराशि आढ़तियों और बड़े व्यापारियों के पास फंस जाने के मामले नए नहीं है। इन मामलों में एसआईटी भी कार्रवाई करती रही है। शिकायत मिलने पर एसआईटी ने ऐसे कई मामलों को निपटाकर बागवानों को उनकी फंसी राशि का भुगतान दिलाया है। लेकिन, इसका लाभ उन्हीं बागवानों को मिल पाया है जो शिकायत करने आगे आए थे। बताते हैं कि अधिकांश बागवान निजी संबंधों के कारण शिकायत तक करने से हिचकिचाते हैं। बागवान स्थानीय आढ़ती को विश्वास लेकर अपनी फसल बाहरी राज्यों के लदानियों को बेच देते हैं। इसके बाद लदानी सेब खराब होने की दलील देकर बागवानों की फसलों की भुगतान लटका देते हैं।  

कोटखाई के प्रगतिशील बागवान प्रताप चौहान कहते हैं कि उनके क्षेत्र के कई बागवानों को दो लाख से लेकर आठ लाख तक का भुगतान सेब बेचने के बाद नहीं हुआ है। उनकी भी सेब की करीब आठ लाख की राशि फंसी हुई है। हिमाचल प्रदेश फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि स्थानीय आढ़ती होने के कारण बागवान शिकायत करने से परहेज करते हैं। इसी कारण से बागवानों को सेब के बेचने के बाद भुगतान के लिए परेशान होना पड़ता है।  सरकार आढ़तियों के साथ ही लदानियों का भी पंजीकरण करके उन पर अपना नियंत्रण सुनिश्चित करे। 
विज्ञापन


आढ़तियों का होता है पंजीकरण 
प्रदेश सरकार ने मंडियों में कारोबार कर रहे आढ़तियों का पंजीकरण ही अनिवार्य किया है। अभी तक लदानियों का पंजीकरण करने की कोई व्यवस्था नहीं की है। लिहाजा बागवानों की फसलों की समय पर भुगतान नहीं हो रहा। इस कारण से बागवानों को करोड़ों रुपये के भुगतान का इंतजार है।  बागवान सरकार से भी मांग उठा रहे हैं कि बेलगाम आढ़तियों पर भी पंजीकरण के समय नकेल कसी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें