फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी परमिट के साथ ले जाई जा रही 900 पेटी शराब पकड़ी

Sat, 16 Oct 2021 01:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

विजिलेंस की टीम ने चालक से परमिट मांगा। आबकारी विभाग से परमिट की सत्यता की जांच करवाई। जांच में परमिट फर्जी निकला।
विज्ञापन
900 पेटी शराब से भरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय ऊना में विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार रात को फर्जी परमिट के साथ ले जाई जा रह शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। शातिर 900 पेटी देसी शराब से भरे ट्रक को ठिकाने पर ले जा रहे थे, लेकिन ऊना शहर में पुराना होशियारपुर रोड पर विजिलेंस ने ट्रक को पकड़ लिया। विजिलेंस मामले में जांच कर रही है। विजिलेंस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


परमिट के आधार पर यह शराब सिरमौर जिले से लाकर ऊना जिले में पहुंचाई जानी थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम विजिलेंस की टीम जिला मुख्यालय के पुराना होशियारपुर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक तेज रफ्तार से आया। जिस पर शक के आधार पर विजिलेंस टीम ने उसे रोक लिया।

जांच करने पर ट्रक में शराब की बड़ी खेप पाई गई। मांग करने पर चालक ने परमिट पेश किया। इस पर विजिलेंस टीम ने आबकारी विभाग से परमिट की सत्यता की जांच करवाई। जांच में परमिट फर्जी निकला। जिस पर ट्रक समेत खेप को विजिलेंस ने कब्जे में ले लिया। विजिलेंस डीएसपी अनिल मेहता ने बताया कि मामले में जांच जारी है। चालक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें