फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल के बुजुर्ग ने दो दिन में दी कोरोना को मात

Sun, 02 May 2021 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
बालकृष्ण गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना से घबराएं नहीं, एहतियात बरतें और कोविड से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करेंगे तो बहुत जल्द हम कोरोना से जंग जीत सकते हैं। यह बात कोरोना से जंग जीत चुके आनी के सराली निवासी बालकृष्ण गुप्ता (70) ने कही। उन्होंने कहा कि वह 30 मार्च को कोरोना पॉजिटिव आए थे। उस समय मन में बहुत बेचैनी और डर सा था। उन्होंने हिम्मत रखी और कोरोना को मात देने के लिए हौसला बनाए रखा।

विज्ञापन


मात्र दो दिन के भीतर ही वह स्वस्थ हो गए थे। उन्होंने कहा कि वे अलग कमरे में आइसोलेट थे और स्वास्थ्य महकमे की ओर से दी गई दवाइयों और काढ़े का नियमित सेवन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस विपरीत दौर का सभी को मिलकर सामना करना होगा। नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे तो बहुत जल्द यह दौर भी गुजर जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्ग जो 60 साल की आयु सीमा को लांघ चुके हैं वे लगातार व्यायाम और योग करें। बेवजह घर से न निकलें। यदि कोरोना हो भी जाए तो इससे तनिक भी विचलित न हों। उन्होंने कहा कि अब वह एकदम स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें