फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों ने किया टीका लगवाने से परहेज

Mon, 15 Feb 2021 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर सचिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान कई लोग वैक्सीन लगवाने से परहेज कर रहे हैं। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया। कांगड़ा जिले में 25 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाने से परहेज किया है। टीका न लगवाने वालों में गर्भवती स्वास्थ्य कर्मी व दवाई खाने वाले अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। कुछ ऐसे भी कर्मचारी हैं, जिन्होंने कोविड वैक्सीन का टीका लगवाने से परहेज किया।

विज्ञापन


दूसरे चरण में ज्यादातर फ्रंटलाइन वर्करों ने वैक्सीन लगवाने के लिए हामी भरी है। दूसरे चरण के चार दिन में करीब 4562 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया है। इनमें पुलिस जवान, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और अन्य विभागों के लोग शामिल हैं। कांगड़ा जिले में टीकाकरण अभियान के पहले चरण में 15100 स्वास्थ्य में से केवल 11402 को ही टीका लगा है। 

गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के बाद मिलेगा मौका: सीएमओ
टीकाकरण अभियान में जो गर्भवती महिलाएं या अन्य स्वास्थ्य कर्मी छूट गए हैं, उन्हें कुछ समय बाद दोबारा मौका दिया जाएगा। - डॉ गुरदर्शन गुप्ता, सीएमओ कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें