फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: 1844 आउटसोर्स कर्मियों को राहत, 30 सितंबर तक बढ़ाई सेवा अवधि

Sun, 16 Jul 2023 07:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

1844 कर्मचारियों की सेवा अवधि 30 जून को समाप्त हो गई थी। सरकार ने इस अवधि को 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड काल के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर भर्ती किए गए 1,844 कर्मचारियों की सेवाएं 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई हैं। कोविड-19 महामारी के समय विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित अन्य श्रेणियों के 1,844 कर्मचारी भर्ती किए गए थे, जिनकी सेवा अवधि 30 जून को समाप्त हो गई है।

विज्ञापन


सरकार ने इस अवधि को 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश सरकार को लगभग 15 करोड़ रुपये अतिरिक्त वहन करने होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के दौरान इन कर्मचारियों की तैनाती की गई। प्रदेशभर के अस्पतालों और फील्ड में इनकी तैनाती की गई। इनमें स्टाफ नर्स, डाटा एंटी ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अलावा अन्य श्रेणी के कर्मी शामिल हैं।

नौकरी जाने के बाद इन कर्मचारियों ने जगह जगह प्रदर्शन किए। सचिवालय के बाहर भी धरना प्रदर्शन कर नौकरी बहाल करने की मांग की गई। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से इन्हें पहले ही आश्वासन दिया गया। अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इनकी सेवाएं अवधि बढ़ाने का एलान किया है। अब ये पहले की तरह अस्पतालों और फील्ड में सेवाएं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें