फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सड़क दुर्घटनाओं में 13 फीसदी, मौतों में 14 फीसदी की कमी

Thu, 21 Mar 2024 09:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 13 फीसदी, जबकि सड़क हादसों में मृतकों की संख्या में 14 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 13 फीसदी, जबकि सड़क हादसों में मृतकों की संख्या में 14 फीसदी की कमी आई है। सचिवालय में परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा एजेंसी की बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने की। उन्होंने विभागों को इस साल सड़क हादसों और मृत्यु दर में 10 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य दिया।

विज्ञापन


बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2023 में पुलिस और परिवहन विभाग ने लगभग 8.5 लाख वाहनों के चालान किए। सोलन के बद्दी में स्वचलित वाहन जांच प्रणाली स्थापित की जा रही है तथा ऊना के हरोली में स्वचलित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक और सुरक्षा पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। सड़क निर्माण एजेंसियों ने 122 ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना की दृष्टि से महत्वपूर्ण 969 संवेदनशील स्थानों का सुधार किया है।

बैठक में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन तथा शिक्षा विभाग को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम बजट उपलब्ध करवाया गया है। आधुनिक सड़क सुरक्षा उपकरणों जैसे आईटीएमएस की स्थापना, इंटरसेप्टर गाड़ियों की उपलब्धता, स्वचलित वाहन जांच टेस्टिंग प्रणाली और ट्रैफिक पार्क का निर्माण, संवेदनशील स्थानों पर सड़कों का सुधार, स्वास्थ्य उपकरणों की व्यवस्था, आपातकाल के लिए सभी एंबुलेंसों की मैपिंग और सभी शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा क्लबों का गठन और व्यापक जागरुकता अभियान व शिविरों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


बैठक में प्रधान सचिव (परिवहन) आरडी नजीम, प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार, निदेशक परिवहन डीसी नेगी, प्रबंध निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहन चंद ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें