फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पंजावर की बेटी नंदिनी ठाकुर ने बिना कोचिंग यूपीएससी की इस परीक्षा में देशभर में किया टॉप

Tue, 24 Feb 2026 07:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंजावर (ऊना)।

सार

नंदिनी ने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण करके साबित कर दिया है कि बिना किसी कोचिंग के किसी भी मुकाम को कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
पंजावर की बेटी नंदिनी ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर की नंदिनी ठाकुर ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। नंदिनी की इस उपलब्धि से प्रदेश सहित जिला ऊना का नाम रोशन हुआ है। बिटिया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नंदिनी ने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण करके साबित कर दिया है कि बिना किसी कोचिंग के किसी भी मुकाम को कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किया जा सकता है। रोजाना 14 से 15 घंटे पढ़ाई करने और थोड़ा सा टाइम खेलकूद गतिविधियों के अलावा पूरा समय अपने लक्ष्य प्राप्त करने की ओर फोकस किया। वर्तमान में यह परिणाम है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में फिजिक्स में पीजी करने के बाद गांव में पली नंदिनी ने समूचे देश में यह परीक्षा उत्तीर्ण करके पहला स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंदिनी के पिता संजय ठाकुर किसान हैं और माता राजरानी गृहिणी। छोटा भाई आदित्य ठाकुर भी कमीशन की तैयारी कर रहा है। नंदिनी के पिता संजय ठाकुर के अनुसार नंदिनी की प्रारंभिक शिक्षा बढ़ेडा राजपूतां में हुई। स्थानीय पंजावर के सेंट मैरी स्कूल से मैट्रिक तक की पढ़ाई की। यहां से प्लस टू करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में फिजिक्स में पीजी की। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस उपलब्धि के लिए नंदिनी और उसके माता-पिता को बधाई दी है। वहीं स्थानीय पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया, हिमाचल पथ परिवहन निगम के डायरेक्टर रणजीत सिंह मनकोटिया ने बिटिया नंदिनी को के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें