ताशील अंडर-21 वॉलीबाल की टीम बनीं कप्तान
कांगड़ा के शाहपुर में होने वाली अंडर-21 वॉलीबाल चैंपियनशिप में सोलन की टीम का ताशील ठाकुर नेतृत्व करेंगी। टीम के कोच अंशु ने बताया कि यह प्रतियोगिता नशे के खिलाफ अभियान के तहत 24 और 25 फरवरी को आयोजित की जा रही है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में बॉयज और गर्ल्स वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर श्रीजी परिवार ट्रस्ट के संस्थापक श्रीहित अभय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।