फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: हिमाचल दुग्ध प्रसंघ बेचेगा शुगर फ्री मिठाइयां, गिफ्ट पैक भी होंगे उपलब्ध

Fri, 03 Nov 2023 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ बाजार में शुद्ध देसी घी से निर्मित मिठाइयां उपलब्ध करवा रहा है। इनमें शुगर फ्री मिठाइयां और गिफ्ट पैक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दीपावली के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ बाजार में शुद्ध देसी घी से निर्मित मिठाइयां उपलब्ध करवा रहा है। इनमें शुगर फ्री मिठाइयां और गिफ्ट पैक भी शामिल हैं। यह जानकारी दुग्ध प्रसंघ के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास सूद ने दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी मिठाइयां दुग्ध प्रसंघ प्रबंधन अपनी देखरेख और पूर्ण निगरानी में तैयार करवाता है ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाइयों की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ग्राहकों को पिछले वर्ष की दरों पर ही उपलब्ध करवाई जा रही हैं। दुग्ध प्रसंघ की ओर से उपभोक्ताओं को डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें