फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी कोटली जनसभा: पट्टिकाओं से नाम गायब होने पर अनिल ने जताया रोष, सीएम बोले सारी इच्छाएं पूरी नहीं हो सकतीं

Mon, 30 Aug 2021 08:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सारी इच्छाएं पूरी नहीं हो सकतीं। अनिल शर्मा हमें दोष नहीं दे सकते। बोला था - साथ चलो। मंडी के सम्मान के लिए साथ रहो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर विधानसभा क्षेत्र मंडी के कोटली बस स्टैंड में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के सदर विधायक अनिल शर्मा के बीच जुबानी जंग हो गई। पंडित सुखराम के गढ़ रहे कोटली क्षेत्र में सोमवार को सीएम ने 80 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। लेकिन पट्टिकाओं से सदर उनका नाम गायब रहा। अनिल ने पट्टिकाओं पर नाम न होने पर रोष जताया।

विज्ञापन


कोटली बस स्टैंड में आयोजित जनसभा में विधायक अनिल शर्मा को संबोधन का पहले मौका दिया गया। इस बीच समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। अनिल ने हिदायत देते हुए कहा कि एक निर्वाचित विधायक हूं। व्यवधान पैदा नहीं करना चाहता। शिलान्यास पट्टिका में नाम नहीं है तो कोई बात नहीं। यह क्षेत्र पंडित सुखराम की कर्मभूमि है। कुछ नहीं बोलूंगा। जनता सब देख रही है। उन्होंने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर भी तंज कसा। कहा कि कभी वह गाड़ी चलाते थे और महेंद्र साथ में बैठते थे। कोटली बस स्टैंड बना तो महेंद्र सिंह ही बरसे थे कि नाले में बस स्टैंड बना दिया। अब जनसभा भी तो यहीं हो रही है। अगर कुछ ज्यादा बोल दिया तो सीएम माफ करें। 

सारी इच्छाएं पूरी नहीं हो सकतीं : जयराम
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सारी इच्छाएं पूरी नहीं हो सकतीं। अनिल शर्मा हमें दोष नहीं दे सकते। बोला था - साथ चलो। मंडी के सम्मान के लिए साथ रहो। चुटकी लेते हुए कहा कि महेंद्र सिंह और अनिल शर्मा साथ थे। शायद गुरु-चेले थे। अनिल बोल रहे हैं - महेंद्र जी को गाड़ी सिखाई। ठीक है स्टीयरिंग कभी इधर उधर हो जाता है। महेंद्र जहां भी रहते हैं, खूब काम करते हैं। अब भाजपा में भी कर रहे हैं। उन्होंने अनिल का नाम लेते हुए कहा कि कई बार किस्मत में यही लिखा होता है। राजनीति में ऐसे दौर आते रहते हैं। अब हम साथ हैं। इसे समझो, संभलो और एकजुट होकर काम करो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें