फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बेटियों की असहाय मां की मदद के लिए सीएम ने दिए दो लाख रुपये

Thu, 29 Jul 2021 08:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)

सार

सीमा देवी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके पति हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत थे। वह नियमित नहीं हुए थे और कुछ साल पहले उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
करसोग के खड़ूहन की सीमा देवी और बच्चियों की फरियाद सुनते सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांच बेटियों की असहाय मां की आर्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री ने वीरवार को चिंडी विश्राम गृह में जब दुखियारी मां की पीड़ा सुनी तो उन्होंने मौके पर ही दो लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत कर दी। 

विज्ञापन


गांव खड़ूहन डाकघर शोरशन तहसील करसोग की सीमा देवी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके पति हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत थे। वह नियमित नहीं हुए थे और कुछ साल पहले उनका निधन हो गया। उनकी पांच बेटियां हैं।

पति के देहांत के बाद पांच बेटियों की पढ़ाई और परिवार की गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। उनकी एक बेटी कॉलेज में पढ़ती है जबकि अन्य स्कूल में अध्ययनरत हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से मौके पर ही उनके परिवार के लिए दो लाख की आर्थिक मदद स्वीकृत करने पर सीमा देवी ने उनका आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें