विदेश में नौकरी करने गया युवक अपने वतन लौटने की गुहार लगा रहा है। सऊदी अरब के दमाम में फंसा युवक सुनील राणा हिमाचल कि ऊना जिले के बनगढ़ का रहने वाला है। वह पांच वर्ष पहले नौकरी की तलाश में गया था, लेकिन अपने वतन वापस नहीं आ पा रहा है।
सभी जगह से निराशा हाथ लगने के बाद सुनील ने सऊदी अरब से अपना और एक दोस्त का वीडियो मीडिया को भेजकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है।
युवक के परिजनों ने भी केंद्र सरकार से सुनील को सकुशल भारत वापस लाने की मांग की है। बनगढ़ गांव का सुनील राणा पांच वर्ष पहले काम की तलाश में सऊदी अरब गया था। सुनील के परिजनों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से मुश्किल हालातों में फंसा हुआ है।