फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: कश्यप निवास पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद की पत्नी बोलीं चाय-पानी पीकर जाना

Sun, 12 Mar 2023 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

प्रदर्शनकारी महिलाओं के गेट पर पहुंचते ही सांसद सुरेश कश्यप की पत्नी रजनी कश्यप बाहर आईं। उन्होंने शिष्टाचार के नाते महिलाओं से चाय-पानी पीने की पेशकश की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी महिलाओं को चाय पानी के लिए पूछतीं रजनी कश्यप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ती महंगाई को लेकर रविवार को महिला कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल की अगुवाई में सांसद सुरेश कश्यप के घर के बाहर प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ता शहर के यशवंत विहार कॉलोनी से गुजरने वाले नाहन-कुमारहट्टी एनएच से केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती हुईं सांसद सुरेश कश्यप के निवास के बाहर पहुंचीं।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं के गेट पर पहुंचते ही सांसद सुरेश कश्यप की पत्नी रजनी कश्यप बाहर आईं। उन्होंने शिष्टाचार के नाते महिलाओं से चाय-पानी पीने की पेशकश की। कहा कि वे थक गई होंगी। चाय-पानी पीकर जाना। इस बीच महिलाएं नारेबाजी करती रहीं। सांसद के घर से पानी से भरे गिलास भी बाहर लाए गए, लेकिन जैनब चंदेल समेत अन्य महिलाओं ने पानी पीने से इनकार कर दिया। करीब आधा घंटा महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

जैनब चंदेल ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। इससे हर वर्ग परेशान है। संसद में इस पर चर्चा नहीं होने दी जाती। केंद्र में निरंकुश सरकार बैठी है, जिसने किसानों पर अत्याचार किए। देश और प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। नौकरी मांगने पर डंडों से पीटा जा रहा है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस समेत खाने-पीने की वस्तुओं पर महंगाई की मार से आम जनता परेशान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं की आवाज सुने। लोगों की आवाज को कुचलना बंद करे। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पार्टी होने के नाते लोगों की आवाज को इसी तरह उठाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सांसद का घेराव भी किया जाएगा।

इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कंवर कविता सिंह, प्रदेश सचिव राजेश्वरी शर्मा, प्रेस सचिव काजल शर्मा, जिला अध्यक्ष उपमा धीमान, ब्लाक अध्यक्ष बिलकिश, सचिव आराधना राणा समेत दो दर्जन के करीब महिलाएं और एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें