अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने राष्ट्रीय महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी नीतू वर्मा सोईन की संस्तुति पर प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा जिला अध्यक्षों के नामों को अनुमोदित कर दिया है।
अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया कि प्रेम लता ठाकुर, शारदा ठाकुर, शगुन मनकोटिया, प्रभा वर्मा, नीलिमा शर्मा, निर्मला देवी, सरोज शर्मा, कविता सिंह, डॉ. नीलम शर्मा, सुरेखा राणा, मीना कश्यप, सरिता सैणी, मीना ढल, सुरेंद्रा विर्दी और ऊषा शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
चंपा ठाकुर, शांता राज्टा, कविता कंवर, गौरजा शर्मा, सुषमा शर्मा, सविता कार्की, सुरेखा जम्वाल, सुभद्रा चौधरी, राजेंद्र कौर, प्रभा पलसरा, निर्मला चौहान और राज कनवल को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
कुमारी सुमित्रा ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश्वरी शर्मा, वृंदा सिंह, वनीता वर्मा, विमला ठाकुर, शशि ठाकुर, पूजा सकलानी, पूनम ठाकुर, अनु राणा, अनीता शर्मा, काजल शर्मा, बिनी शर्मा, पुष्पा देवी, श्वेता ठाकुर और कौशल्या देवी को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
शांति खुन्नू खांपा, नीलम रघुवंशी, सत्य वर्मा, कंचन, मीरा नेगी, डोलकर, सरिता शर्मा, स्वर्णा देवी, कौशल्या जोशी, सत्य प्रिस्ट, सवित्री वर्मा, राली देवी, मनोरमा बोध, सुनीता देवी, पद्मा शर्मा, मीरा कुमारी और कांता सरोच को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
अनीता शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। किन्नौर जिला के लिए सरोज नेगी, हमीरपुर जिला के लिए राकेश रानी वर्मा और लाहौल-स्पीति जिले के लिए शशि किरण को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।