राहत की बात यह रही कि बच्चे के मुंह में चिप्स डालने से पहले ही उनकी नजर इस पर पड़ गई। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि बच्चा इसे खा लेता, तो यह घातक हो सकता था। हैरानी की बात यह है कि चिप्स के पैकेट पर उसकी वैधता 17 जुलाई 2026 दर्शाई गई है और उसकी कोड संख्या भी है। उधर, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ने बताया कि मामले को लेकर कोई भी शिकायत नहीं आई है। परिजनों की शिकायत पर चिप्स का सैंपल भरा जाएगा, ताकि कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।