फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बकरियों के बाड़े में घुसा तेंदुआ, दो लोगों पर भी किया हमला, कुत्तों से रातभर करता रहा संघर्ष

Mon, 23 Feb 2026 07:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

 नाहन के सतीवाला-बोहलियों में रविवार रात एक तेंदुआ बकरियों के बाड़े में आ धमका। कुत्तों के झुंड ने बकरियों की रक्षा की और तेंदुए को बकरियों पर हमला करने से रोककर रखा। र
विज्ञापन
बकरियों के बाड़े में घुसा तेंदुआ, दो लोगों पर किया हमला, कुत्तों की बहादुरी से बची जान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के उपमंडल नाहन के सतीवाला-बोहलियों में रविवार रात एक तेंदुआ बकरियों के बाड़े में आ धमका। कुत्तों के झुंड ने बकरियों की रक्षा की और तेंदुए को बकरियों पर हमला करने से रोककर रखा। रविवार सुबह जब बाड़े में बकरियों की देखभाल करने दो लोग पहुंचे तो तेंदुए ने उनपर भी हमला कर दिया और दोनों जख्मी हो गए। किसी तरह उन्होंने खुद को तेंदुए से बचाया। इसके बाद तेंदुए और कुत्तों के बीच भी काफी देर तक संघर्ष चलता रहा।

विज्ञापन


Trending Videos

तेंदुआ जब बुरी तरह से घायल हो गया तो उसने एक बड़े पाइप में घुसकर अपनी जान बचाई। कुत्तों और तेंदुए के बीच संघर्ष का वीडियो भी सामने आया है। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से तेंदुआ आसपास मंडरा रहा था। जानकारी मिलते ही वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ बुरी तरह से घायल हुआ है।
विज्ञापन

सतीवाला पंचायत से प्रधान रहे कमल शर्मा ने बताया कि तेंदुआ यहां एक बकरी फार्म पर रात को पहुंचा। कुत्ते भी जख्मी हुए हैं। उधर, वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ शिमला डाॅ. शहनवाज अहमद ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर भेजी गई थी। तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुत्तों के हमले व पत्थर आदि मारे जाने से तेंदुआ बुरी तरह से घायल हुआ है। तेंदुए को उपचार के लिए शिमला में पुनर्वास केंद्र में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें