फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Accident: घर से 200 मीटर दूरी पर पलटी कार, युवक की मौत, बुजुर्ग मां-बाप का सहारा छिना

Thu, 30 Mar 2023 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

परिवार में इकलौते बेटे की हादसे में हुई मौत से बुजुर्ग मां-बाप का सहारा छिन गया है। वहीं, राकेश के दो मासूम बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू जिले की रघुपुर घाटी की टकरासी पंचायत के जैबाग गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से लुढ़क कर करीब 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 8:00 बजे जैबाग से आनी की तरफ जा रही कार घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही जैबाग गांव के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को निकालकर उपचार के लिए आनी अस्पताल भेजा, मगर युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राकेश कुमार (32) पुत्र बेली राम निवासी जैबाग के रूप में हुई है। परिवार में इकलौते बेटे की हादसे में हुई मौत से बुजुर्ग मां-बाप का सहारा छिन गया है।

वहीं, राकेश के दो मासूम बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया। उनकी बेटी रवीना आठवीं कक्षा और बेटा विक्रांत पांचवीं पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। हादसे में युवक की मौत के बाद मां हीरामणि व पत्नी देवकी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें