फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: नाइजीरिया के व्यक्ति की न्यायिक हिरासत में मौत, तबीयत खराब होने पर शिमला किया था रेफर

Tue, 19 Jul 2022 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

इजुचुकवु एनडीपीएस एक्ट के तहत 29 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में था। सोमवार सुबह इजुचुकवु अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोकीन के साथ पकड़े गए नाइजीरिया के व्यक्ति की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई है। भुंतर पुलिस ने पिछले हफ्ते इजुचुकवु (38) को पकड़ा था। इजुचुकवु नई दिल्ली में रह रहा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत वह 29 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में था। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह इजुचुकवु अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। इस दौरान रास्ते में नेरचौक के पास इजुचुकवु की तबीयत और बिगड़ गई।

पुलिस उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने इजुचुकवु को मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि इसकी सूचना दिल्ली में नाइजीरिया दूतावास को दे दी है। इस घटना की जांच मजिस्ट्रेट की ओर से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें