फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

srikhand yatra: श्रीखंड यात्रा पर निकले झारखंड के श्रद्धालु की ऑक्सीजन की कमी से मौत

Tue, 19 Jul 2022 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, आनी(कुल्लू)

सार

भीमडवारी और कुनशा बेस कैंप के बीच हरिओम की तबीयत जैसे ही खराब हुई तो रेस्क्यू दल उसे बेस कैंप कुनशा लाने लगा। इसी बीच रास्ते में श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
श्रीखंड महादेव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित भारत की कठिनतम यात्राओं में शामिल श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकले झारखंड के एक श्रद्धालु की ऑक्सीजन की कमी से रास्ते में मौत हो गई। श्रद्धालु सिंहगाड से भीमडवारी की ओर रविवार को निकले यात्रियों के जत्थे में शामिल था। रेस्क्यू दल शव को बेस कैंप कुनशा लाने में जुटा हुआ है। आनी पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


भीमडवारी और कुनशा बेस कैंप के बीच जब हरिओम (35) पुत्र माया शंकर, निवासी एनएच/33 दीमना चौक, जमशेदपुर, झारखंड की तबीयत जैसे ही खराब हुई तो रेस्क्यू दल उसे बेस कैंप कुनशा लाने लगा। इसी बीच रास्ते में श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। प्रशासन की देखरेख में गठित रेस्क्यू दल शव को पहले कुनशा बेस कैंप पहुंचाएगा, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल लाया जाएगा।

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों का पता चलेगा। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उधर, डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें