फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: नेशनल हाईवे पर खड़ी बस में लगी आग, मची अफरातफरी

Thu, 19 Aug 2021 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

बस से शुरू हुई आग जंगल की तरफ भी बढ़ने लगी। लोगों ने आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।
विज्ञापन
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ रामशिला वैष्णो माता मंदिर के समीप वीरवार को कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर खड़ी बस में आग लग गई। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह साढ़े दस बजे वैष्णो माता मंदिर के समीप एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस से धुआं और आग की लपटें उठते देख आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।

विज्ञापन


मनाली की तरफ जा रहे वाहनों में सवार लोग भी यहां उतर गए। सड़क के साथ ही यहां चील का जंगल भी है। बस से शुरू हुई आग जंगल की तरफ भी बढ़ने लगी। लोगों ने आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। दमकल विभाग फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि बस अलीगढ़ के सुखविंद्र सिंह की थी। आग से तीन लाख का नुकसान और दस लाख की संपत्ति बचाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें