फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मांगों को लेकर सीएम आवास ओकओवर पहुंची हिमाचल किसान सभा, सुक्खू को सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Aug 2024 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 सुन्नी जल विद्युत परियोजना इकाई की ओर से राकेश सिंघा के नेतृत्व में ओकओवर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
हिमाचल किसान सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल किसान सभा के बैनर तले शुक्रवार को पूर्व विधायक राकेश सिंघा की अगुवाई में लूहरी और सुन्नी जलविद्युत परियोजना प्रभावित सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी निवास ओकओवर में मुलाकात कर अपनी मांगें उठाईं। इससे पहले परियोजना प्रभावितों ने ओकओवर के बाहर सड़क पर बैठक कर मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस दौरान मौजूद रहीं।

विज्ञापन


परियोजना प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर लूहरी परियोजना से फसलों को नुकसान का मुआवजा देने, निजी संपत्ति को हुए नुकसान का सर्वेक्षण और उसके अनुरूप मुआवजा देने, खतरे की जद में आने वाली भूमि का अधिग्रहण करने, निरथ, बदराश, दत्तनगर और बायल को सीवरेज सिस्टम से जोड़ने और शनाह गांव में सतलुज नदी पर पुल निर्माण की मांग उठाई गई।

इस मौके पर सभा अध्यक्ष कृष्णा राणा, सचिव देवकीनंद, संयोजक कुंदनलाल और सह संयोजक देवीदास मौजूद रहेे। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों के हितों की अनदेखी की लेकिन वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें