फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Kisan Congress: हिमाचल किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग, प्रतिभा सिंह ने लिया फैसला

Wed, 17 Jul 2024 05:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 संगठन के महासचिव पूर्ण चंद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खेड़ा और प्रदेश की पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अनुमोदन से यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है। संगठन के महासचिव पूर्ण चंद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खेड़ा और प्रदेश की पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अनुमोदन से यह फैसला लिया है। शीघ्र ही स्थायी सदस्यों को आमंत्रित कर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके बाद जिला और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्ण चंद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों में दिन-रात जमीनी स्तर पर कार्य कर कांग्रेस पार्टी को जिताने में सहयोग किया है। राष्ट्रीय नेतृत्व और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखने वाले कार्यकर्ताओं, किसानों-बागवानों, पशुपालकों, सब्जी उत्पादकों को नई कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन

मुकुल गुप्ता को सौंपी दिल्ली युकां के चुनाव की जिम्मेवारी
 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाधी ने दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव की ज़िम्मेवारी शिमला ग्रामीण के मुकुल गुप्ता को बतौर पीआरओ दी है। मुकुल गुप्ता पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय युवा कांग्रेस चुनाव आयोग से जुड़े हुए हैं। देश के विभिन्न राज्यो में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस में मुकुल गुप्ता जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण में महासचिव रह चुके हैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संयोजक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें