फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में किसान कांग्रेस आंदोलन छेड़ेगी, योजनाओं को लेकर सरकार को रखेंगे निशाने पर

Sat, 16 Nov 2019 04:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष विशाल चंबियाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल भर में किसान कांग्रेस बागवानों और किसानों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलन छेड़ेगी।  प्रदेश के किसानों और बागवानों के हितों की केंद्र और राज्य सरकार घोर उपेक्षा कर रही है। आंदोलन करने से पहले प्रदेश भर में किसानों और बागवानों को एकजुट किया जाएगा। ब्लाक स्तर पर किसानों की टीमें तैयार की जाएंगी ताकि आंदोलन को मजबूती के साथ चलाया जा सके।  

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष विशाल चंबियाल ने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार किसानों लागू योजनाओं का सही तरीके से कार्यान्वयन नहीं कर पाई है। किसानों को समय पर उपदान नहीं दिया जा रहा। इससे किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाएं प्रभावी नहीं है।

उनका कहना है कि पहले अधिक संख्या में किसानों को उपदान दिया जाता परंतु केंद्र और राज्य सरकार ने उपदान तो बढ़ा दिया परंतु इसका लाभ काफी कम किसानों को मिल रहा है। प्रदेशाध्यक्ष विशाल ने कहा कि प्रदेश में फोर लेन के लिए भूमि का अधिग्रहण किया गया है परंतु किसानों को पूरा मुआवजा नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


किसानों को मार्केट रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाना चाहिए था परंतु यह नहीं दिया गया। फोर लेन से सबसे ज्यादा किसान प्रभावित हैं और किसानों की सबसे ज्यादा जमीन गई है। किसान कांग्रेस किसानों की योजनाओं को सही तरीके से लागू करने में लापरवाही को लेकर सरकार को निशाने पर रखा जाएगा।

- ये हैं प्रमुख मुद्दे
फोर प्रभावित किसानों को भूमि का पूरा मुआवजा नहीं मिलना। उपदान पर किसानों को बीज नहीं मिलना। किसानों को ट्रैक्टर पर तीन लाख तक उपदान देने से अधिक किसानों को लाभ से वंचित रहना। एक  लाख तक के उपदान से ज्यादा किसानों को होना था फायदा। किसान बीमा योजना के तहत किसानों को फसली नुकसान का पूरा मुआवजा नहीं मिलना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें