फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद मनाली पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, यहां मनाएंगे जन्मदिन

Sat, 16 Nov 2019 04:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
विज्ञापन
मनाली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ 25 साल बाद शनिवार को अपने मनाली के 15 मील स्थित स्पेन अपने पांच सितारा होटल पहुंचे। यहां मनाली ब्लॉक कांग्रेस समेत स्थानीय ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से उनका भव्य स्वागत किया। कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ समेत उनके परिवार के सभी सदस्य मनाली पहुंचे हैं। कमलनाथ ने कहा कि सोमवार को उनका जन्मदिन है।

विज्ञापन


लिहाजा इससे पहले मनाली में एक दो-दिन की छुट्टी मनाने के बाद केदारनाथ जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मनाली में अपना जन्मदिन मना सकते हैं। उन्होंने कहा कि भोले बाबा की इच्छा हुई तो वह मनाली में भी जन्मदिन मना सकते हैं। बेशक कमलनाथ 25 साल बाद मनाली आए हों लेकिन उनका अभी भी उनके होटल स्पेन रिजॉर्ट के आसपास के लोगों से उतना भी लगाव है।

उनके स्वागत में पहुंचे कई लोगों को उन्होंने नाम लेकर पुकारा। कहा कि 25 साल पहले स्पेन रिजॉर्ट के पास ही ब्यास नदी के किनारे उनका घर था जो 1994 में ब्यास नदी में आई बाढ़ में बह गया था। जिसकी ठेस उन्हें ऐसी लगी कि दोबारा मनाली वापस आने में करीब 25 साल का समय लग गया। लेकिन अब शुरुआत हो गई है। उन्होंने मनाली को अपना दूसरा घर भी बताया। इस दौरान कांग्रेस के हरिचंद शर्मा, भुवनेश्वर गौड़, देवेंद्र नेगी, अरुणा ठाकुर, आलमी देवी, राजीव ठाकुर, राजीव कारबा, सुनील कपूर और वीर सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें