फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की तस्करी का मामला: शादी के लिए असम गए दो और गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2023 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

पालमपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले दंपती सहित अन्य गिरफ्तार लोगों पर आरोप हैं कि वह असम क्षेत्र से निर्धन लड़कियों को उनके परिजनों को कुछ पैसे देकर खरीद लेते थे और उन्हें देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेच देते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में गरीब लड़कियों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुआ दंपती उपमंडल पालमपुर और जयसिंहपुर के दो लोगों की शादी भी असम में करवाना चाहता था। ये दोनों व्यक्ति भी उनके साथ असम गए थे, जहां पर दंपती के साथ इन दोनों को भी असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी महिला के भाई की शादी भी असम में ही हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी दंपती की असम में किसी से जान पहचान थी। उसके माध्यम से वह वहां से गरीब लड़कियों को लाकर यहां शादी करवाते थे। सूत्रों की मानें तो आरोपी दंपती पालमपुर और जयसिंहपुर उपमंडल के दो लोगों की शादी भी असम की लड़कियों से करवाना चाहता था।

लिहाजा, दंपती इन दो लोगों को भी अपने साथ असम ले गए थे, लेकिन शादी करने से पहले ही इन दो लोगों को पुलिस ने आरोपी दंपती के साथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्र यह भी बताते हैं कि असम के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को  दंपती के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने दूसरी शादी की है और उसके भाई की शादी भी असम में ही हुई है। पालमपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले दंपती सहित अन्य गिरफ्तार लोगों पर आरोप हैं कि वह असम क्षेत्र से निर्धन लड़कियों को उनके परिजनों को कुछ पैसे देकर खरीद लेते थे और उन्हें देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेच देते थे।

भवारना के थाना प्रभारी केहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच आरोपी दंपती के गांव में जाकर की है, लेकिन अभी तक यहां पर इनके खिलाफ कोई मामला नहीं आया है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें