शिलान्यास के बहाने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर पार्टी धार्मिक और परंपरागत पहलू को ध्यान में रख रही है। इसे राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी इस्तेमाल करने की तैयारी है। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, विधायकों, सांसदों और राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा की गतिविधियों और राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को भी जनता तक पहुंचाने की योजना है। इस रणनीति से पार्टी आगामी चुनावों के लिए मजबूत संदेश देने की तैयारी में है।