फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: जयराम ठाकुर बोले- विपक्ष का महिला सशक्तीकरण विरोधी चेहरा आया सामने

Fri, 17 Apr 2026 06:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी ने पारित नहीं होने दिया। 
विज्ञापन
कुल्लू में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष का महिला सशक्तीकरण विरोधी चेहरा फिर से सामने आया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी ने पारित नहीं होने दिया। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के बिल को गिरा देना, उसका उत्सव मनाना और उसे अपनी जीत बताकर सरकार पर हंसना सचमुच निंदनीय और कल्पना से परे है। अब देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण, जो उनका अधिकार था, वह नहीं मिल पाएगा। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने यह पहली बार नहीं किया, बल्कि बार-बार किया है। उनकी यह सोच न महिलाओं के हित में है और न देश के। विपक्ष के नेता यह जान लें कि दशकों की प्रतीक्षा पूर्ण होने के जिस प्रयास को उन्होंने नाकाम किया है, उसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी। नारी शक्ति के अपमान की यह बात यहां नहीं रुकेगी, दूर तक जाएगी। भाजपा माटी शक्ति को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान और इंडिया की हुई जीत: मुख्यमंत्री
 मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन विधेयक संसद में पारित नहीं हुआ, यह संविधान और इंडिया की जीत है। महिलाओं के हितों की आड़ लेकर संविधान को कमजोर नहीं किया जा सकता। लोकतंत्र में हर निर्णय देश की व्यापक सहमति और संतुलन से होना चाहिए। ऐसे किसी भी प्रस्ताव का कांग्रेस पार्टी शुरू से ही विरोध करती रही है, जो भारत की एकता को कमजोर करे। हमारे नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी इंडिया गठबंधन के नेताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें