फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: विनय कुमार बोले- छात्र संघ चुनाव बहाली पर सरकार से बात करेगी कांग्रेस

Fri, 17 Apr 2026 06:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में एससीए (छात्र केंद्रीय संघ) चुनावों की बहाली को लेकर प्रदेश सरकार से विस्तृत चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में एससीए (छात्र केंद्रीय संघ) चुनावों की बहाली को लेकर प्रदेश सरकार से विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके पुनः शुरू होने से छात्रों में राजनीति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर मंथन हुआ, जिसमें पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि छात्र संगठनों को फिर से सक्रिय करने के लिए एससीए चुनाव बहाल किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के छात्र संगठन होते हैं और चुनावी प्रक्रिया से छात्र लोकतंत्र को व्यावहारिक रूप से समझ पाते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े युवाओं को आगे लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। संगठनात्मक मुद्दों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और हर तीन माह में पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी पर सख्ती बरतने के निर्देश भी बैठक में दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें