हिमाचल की जेलें कैदियों के लिए कम पड़ने लगी हैं। मंडी, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, कैथू, सोलन जिलों की जेलें कैदियों से भरी पड़ी है। इनमें क्षमता से ज्यादा कैदी हो गए हैं। प्रदेश में 15 मॉडल, ओपन, जिला और सब जेलें हैं। इनकी क्षमता 2580 कैदियों की है। इसमें 2370 पुरुष और 210 महिला कैदी रह सकते हैं। वर्तमान इन जेलों में 2880 कैदी हैं। इनमें 2780 पुरुष तो 100 महिला कैदी शामिल है। कैदियों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। जेलों में कैदियों की काउंसलिंग की जा रही है। इसमें नशे से दूर करने की सलाह दी जा रही है।