फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: इरफान खान ने प्रशंसकों के साथ बद्दी के सिनेमाघर में देखी थी ये फिल्म

Wed, 29 Apr 2020 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
इरफान ने बद्दी में प्रशंसकों के साथ देखी थी फिल्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैंसर से डटकर मुकाबला करने के बाद दुनिया को अलविदा कह चुके अभिनेता इरफान खान का हिमाचल से भी लगाव रहा। एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में करीब आठ साल पहले वे बीबीएन आए थे। यहां पर फिल्म की शूटिंग के दौरान इरफान ने अपनी सुपरहिट फिल्म पान सिंह तोमर प्रशंसकों के साथ सनसिटी सिनेमा में देखी थी। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ गई थी। इस दौरान उन्होंने हिमाचल की प्राकृतिक खूबसूरती की तारीफ की थी।

विज्ञापन


जिस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वो यहां आए थे, उसके दृश्य बद्दी और इसके आसपास के क्षेत्रों में फिल्माए गए। इस दौरान इरफान ने पान सिंह तोमर की शूटिंग के अनुभवों को भी साझा किया था। यहां आने पर इरफान खान ने प्रशंसकों को कभी निराश नहीं किया और बद्दी में वे खुद प्रशंसकों से रूबरू हुए और फोटो भी उनके साथ खिंचवाई। प्रशंसकों की अपील पर उन्होंने थियेटर में बैठकर पान सिंह तोमर देखी थी। उन्होंने कहा था कि हिमाचल आकर यहां से जाने का मन नहीं करता है। 

बेहतरीन कलाकार थे इरफान, उनके जाने का दुख: सीएम 
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इरफान खान बेहतरीन कलाकार थे, जिनके अभिनय के अनूठे हुनर और अपने किरदार के सजीव चित्रण को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी आखिरी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में पिता के किरदार को फिल्म प्रेमियों ने बहुत सराहना दी, जो अपनी बेटी के लिए किसी भी कठिनाई और परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें