इसके अलावा बैठकों में पंचायत स्तर पर नशों के खिलाफ सामुदायिक सहभागिता को मजबूत बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। बैठकों में समितियों के सदस्यों से स्थानीय स्तर पर नशा करने वालों और तस्करों की गतिविधियों की भी जानकारी हासिल की गई। बैठकों में प्राप्त जानकारी के आधार पर अब प्रभावी रणनीति तैयार कर सख्त एक्शन लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर 2 दिसंबर को धर्मशाला में हुई 6वीं राज्य स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर बैठक में लिए गए निर्णयों के तहत इन बैठकों का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि जन-आंदोलन के रूप में लड़ी जा रही है।